How I Create VIRAL AI Shorts Videos FREE

हेलो दोस्तों, जब मैंने यह चैनल स्टार्ट किया था तब ऐसे पप्पी वाले सिर्फ 11 शॉट्स अपलोड करने के बाद ही चैनल मोनेटाइज हो गया था। और आप आनी महाल चैनल को भी देख लो। यह भी सेम इसी तरह की वीडियोस बनाकर सिर्फ 99 शॉट्स अपलोड करके ही 29 लाख सब्सक्राइबर्स गेन कर चुका है। और यह चैनल भी मोनेटाइज है। और ऐसे बहुत सारे चैनल हैं जिन्होंने इसी तरह की सिर्फ एआई शॉट्स अपलोड करके चैनल को बहुत जल्दी ग्रो किया है। और यह सारे चैनल्स मोनेटाइज्ड भी हैं। क्योंकि इन सभी चैनल्स में आपको जॉइ बटन या फिर प्रोडक्ट की स्टोर या कमेंट करते समय सुपर थैंक्स का आइकॉन कुछ ना कुछ देखने को मिल जाएगा जो सिर्फ चैनल मोनेटाइज होने के बाद ही मिलता है। तो यह वीडियो एक मास्टर क्लास होने वाला है जिसमें मैं आपको ए टू जेड पूरा सिखाने वाला हूं कि आप ऐसे वीडियोस कैसे बना सकते हो और उन्हें वायरल कैसे कर सकते हो। तो उससे पहले आप यह डेमो वीडियो देख लो जो मैं आपको सिखाने वाला हूं। तो मैं आपको यही वीडियो बनाकर दिखाऊंगा और और इस वीडियो में ये भी बताऊंगा कि एक अच्छी स्टोरी कैसे फाइंड करनी है। स्टोरी को एंगेजिंग कैसे बनाना है। स्टोरी से इमेजेस कैसे जनरेट करनी है। कैरेक्टर को कंसिस्टेंट कैसे रखना है। परफेक्ट वीडियो फ्री में कैसे बनाना है? उन सारे वीडियो क्लिप्स के साथ परफेक्ट साउंड इफेक्ट्स ऐड करके एडिट कैसे करना है? बैकग्राउंड म्यूजिक कैसे लगाना है सब कुछ बताऊंगा। और मैं इस वीडियो में ऐसे-ऐसे सीक्रेट्स भी रिवील करूंगा जो आपके वीडियो को वायरल करने में मदद करेंगे। और मजे की बात यह है कि मैं जितने भी एआई टूल्स बताने वाला हूं वह सारे के सारे फ्री हैं। और हम इस वीडियो में बहुत सारे अल्टरनेटिव एआई टूल्स भी देखने वाले हैं ताकि भविष्य में अगर कोई भी टूल्स प्रॉब्लम करता है या पेड हो जाता है तो आपको कोई समस्या ना हो। तो सारे टूल्स एक बार ध्यान से जरूर देख लेना। तो चलिए शुरू करते हैं। तो ऐसे वीडियोस का सबसे इंपॉर्टेंट पार्ट है स्टोरी। ऐसी स्टोरीज देखने में तो बहुत सिंपल लगती हैं और सभी वीडियोस में स्टोरी सेम भी लगती है। लेकिन ऐसी स्टोरीज के पीछे कुछ साइकोलॉजी भी छुपी होती है जिसकी वजह से यह स्टोरीज हर वीडियो में सेम जैसी लगने के बाद भी बहुत ज्यादा वायरल होती हैं। तो चलो इसे ब्रेकडाउन करते हैं। ऐसी स्टोरीज में मेनली दो ट्रिक्स होती हैं जिन्हें इस्तेमाल करके हम जैसे क्रिएटर्स व्यूअर्स के इमोशंस के साथ कनेक्ट होते हैं। पहला ट्रिक है स्टार्ट द वीडियो विद अ सैड इमोशनल सीन। तो वीडियो के इंट्रो में इस सीन में दिखाया जाता है कि एक गरीब पप्पी के पास कोई अच्छा खाना या फिर खिलौना वगैरह नहीं होता। इसलिए लोग उसका मजाक उड़ाते हैं। या फिर पप्पी कोई ऐसा काम कर देता है कि लोग उसे पीटने लगते हैं। या फिर कुछ बदमाश लोग उसके साथ जानबूझकर उसे परेशान करते हैं। जैसे घर तोड़ देना, उसका खिलौना तोड़ देना या उसे मारना पीटना। ऐसे और भी बहुत से सीनंस हो सकते हैं। तो जब स्टोरी इस तरह के सैड इमोशन के साथ स्टार्ट होती है तब लोग तुरंत अट्रैक्ट हो जाते हैं यह देखने के लिए कि इसके बाद अब इस पप्पी के साथ क्या होने वाला है और यह पप्पी क्या करने वाला है। अब जब व्यूअर्स वीडियो में हुक हो जाते हैं फिर हमारा अगला काम होता है व्यूअर्स को आखिर तक रोक कर रखना। और सच कहूं तो आपके वीडियो में कितने ज्यादा लोग रुक रहे हैं और कितना लॉन्ग टाइम तक वॉच कर रहे हैं। इसी पर डिपेंड करके डिसाइड होता है कि आपका वीडियो वायरल जाएगा या नहीं। क्योंकि अगर ज्यादा व्यूअर्स आपके वीडियो में रुकते हैं और ज्यादा देर तक आपका वीडियो देखते हैं तब YouTube एल्गोरििदम को लगता है कि आपके वीडियो में बहुत दम है तो वह आपके वीडियो को और भी ज्यादा प्रमोट करेगा और वीडियो वायरल होगा। इसलिए कहा जाता है कि कंटेंट ही किंग होता है और बाकी सारी चीजें जैसे टाइटल, डिस्क्रिप्शन, टैग, हैशटग यह सारी चीजें सेकेंडरी होती हैं। मतलब टाइटल, डिस्क्रिप्शन, टैग, हैशटैग सिर्फ YouTube एल्गोरििदम को मदद करती हैं आपका वीडियो सही ऑडियंस तक पहुंचाने के लिए और आपके वीडियो को इनिशियल बूस्ट देने के लिए। लेकिन आगे जाकर वीडियो वायरल होगा या नहीं यह सिर्फ इस बात पर डिपेंड करता है कि आपके वीडियो में कितने लोग रुक रहे हैं और कितना टाइम तक वॉच कर रहे हैं। तो व्यूअर्स को वीडियो में ज्यादा देर तक रोक कर रखने के लिए हम इस्तेमाल करते हैं हमारा सेकंड ट्रिक और वह है इमोशनल कनेक्ट विद रियल स्टोरीज। सैड इंट्रो के बाद स्टोरी के बीच में हम कोई भी एक रियल और इमोशनल स्ट्रगल स्टोरी दिखाते हैं। और इस दुनिया में स्ट्रगल स्टोरीज की कोई कमी नहीं जिससे अनलिमिटेड स्टोरी आइडियाज भी मिल जाते हैं। इसमें आप किसी की भी स्ट्रगल स्टोरी दिखा सकते हो। जैसे किसान, समोसा वाला, पेंटर, स्टूडेंट्स, रिक्शा वाला, चाय वाला, मोमोज़ वाला, किसी का भी। तो हर अलग-अलग वीडियो में आपको किसी एक प्रोफेशन का कैरेक्टर लेना है और उन लोगों की रोजी रोटी के लिए या सक्सेस पाने के लिए हर दिन जो काम करते हैं उसे स्टेप बाय स्टेप दिखाना है और ऐसे रियल और इमोशनल स्ट्रगल स्टोरीज के साथ बच्चे से लेकर बूढ़ा हर कोई इमोशनली कनेक्ट हो जाता है और वो लोग आपका वीडियो छोड़कर नहीं जाता और लास्ट में जाकर यह स्टोरी एक हैप्पी इमोशंस के साथ खत्म होता है। मतलब कैरेक्टर अपने काम में सक्सेस होता है और दूसरों को गलत साबित करके दिखाता है। इसमें व्यूअर्स हैप्पी और सेटिस्फाइड फील करता है। और ऐसे गुड स्टोरीज के लिए आपको लाइक और सब्सक्राइब भी करके जाता है जिससे एंगेजमेंट और भी बढ़ता है और वीडियो और भी वायरल होता है। तो आप ऐसे ही एक एंगेजिंग स्टोरी बना सकते हो। अब स्टोरी फाइंड हो जाने के बाद नेक्स्ट इंपॉर्टेंट काम है कि इस स्टोरी में आप जो सीन स्टेप बाय स्टेप दिखाने वाले हो उसका इमेज क्रिएट करना। वह भी हर सीन में कंसिस्टेंट कैरेक्टर के साथ। तो, इसके लिए हम सबसे पहले इस चैनल को ओपन कर लेंगे। फिर हम कोई भी एक वीडियो ओपन करके उस पप्पी का एक स्क्रीनशॉट ले लेंगे जिसमें पप्पी साफ-साफ और पूरी तरह अच्छी तरह दिखाई दे रही हो। इसके बाद हम चैट GPT ऐप को ओपन करेंगे। चैट GPT ऐप आपको Play Store पर मिल जाएगा। वहां से डाउनलोड कर लेना। चैट GPT ओपन होने के बाद हम यहां प्लस आइकन पर क्लिक करेंगे। फिर हम जो स्क्रीनशॉट लिया था उसे यहां से सेलेक्ट कर लेंगे। सेलेक्ट होने के बाद हम चैट GPT को बोलेंगे मुझे सिर्फ इस पप्पी का इमेज दो। फिर जनरेट बटन पर क्लिक करेंगे। यह आपके लिए इमेज बनाना स्टार्ट कर देगा। लेकिन क्योंकि चैट जीपीटी इमेज बनाने में थोड़ा समय लेता है इसलिए हम बाकी सारे इमेजेस दूसरे एआई टूल्स से जनरेट करेंगे। यह इमेज सिर्फ एक रेफरेंस इमेज होगा जो बाकी सभी इमेजेस में एक कंसिस्टेंट चरित्र के रूप में रहेगा। देखो चैट जीटी ने आपके लिए वही सेम इमेज जनरेट करके दे दिया है। अब आप इस इमेज को अपने चैनल के लिए एक कंसिस्टेंट कैरेक्टर की तरह यूज़ कर सकते हैं। या फिर अपने चैनल के लिए एक यूनिक कैरेक्टर भी बना सकते हैं जो मैं आगे चलकर दिखाऊंगा। अब हम इसे यहां से डाउनलोड कर लेंगे। अब बाकी सारे इमेजेस जनरेट करने के लिए हम सबसे पहले Google ओपन करेंगे। फिर हम सर्च करेंगे Google AI स्टूडियो नानो बनाना 2.5 फिर ध्यान से बिल्कुल यही वाला लिंक ही ओपन कर लेंगे। फिर यह लिंक ओपन होने के बाद यह इंटरफ़ेस दिखाई देगा। इसमें हम साइन अप एंड गेट स्टार्टेड वाले ऑप्शन पर क्लिक करेंगे। फिर यह नया इंटरफ़ेस ओपन होगा जहां हम इमेज क्रिएट करेंगे। फिर हम यहां प्लस आइकॉन पर क्लिक करेंगे और जो इमेज हमने चैट GPT से डाउनलोड की थी, उसे यहां सेलेक्ट कर लेंगे। इमेज सेलेक्ट करने के बाद हम ऊपर वाली यह तीन लाइंस पर क्लिक करेंगे और यहां जाकर एस्पेक्ट रेशियो को नॉट टू 16 कर देंगे। यहां आप बाकी सारे इमेजेस के लिए यही कैरेक्टर भी यूज कर सकते हैं या इसे चेंज भी कर सकते हैं। जैसे मैं इसको चेंज करना चाहता हूं और अपने लिए एक खुद का यूनिक कैरेक्टर बनाना चाहता हूं। तो मैं इसके लिए डिस्क्रिप्शन में लिखूंगा चेंज द कलर ऑफ द पप्पी एंड मेक इट वाइट। फिर जनरेट बटन पर क्लिक करेंगे। Google AI स्टूडियो इमेज बनाने में ज्यादा से ज्यादा 30 सेकंड का समय लेता है। फिर 30 सेकंड के अंदर यह आपके लिए एक यूनिक कैरेक्टर बनाकर दे देगा। देखो यह डिस्क्रिप्शन के हिसाब से पप्पी का कलर चेंज करके दे दिया है। और इमेज भी कितनी हाई क्वालिटी और रियलिस्टिक दिया है। सच कहूं तो यह कैरेक्टर देखकर मेरा भी मन कर रहा है कि मैं एक नया चैनल खोलकर इस कैरेक्टर के साथ शॉट्स बनाना स्टार्ट कर दूं। पक्का वायरल हो जाएगा। लेकिन क्या करूं? मेरे पास इतना टाइम नहीं मिलता। YouTube और पढ़ाई साथ में बैलेंस करना पड़ता है। एक साथ इतना कुछ मैनेज करना मुश्किल हो जाएगा। खैर, अब हम बाकी सारे इमेजेस जनरेट करेंगे। इसके लिए हम Google एआई स्टूडियो में एक न्यू टैब ओपन कर लेंगे और सेम प्रोसेस फॉलो करके हम वो कैरेक्टर सेलेक्ट कर लेंगे और रेशियो को 9 16 कर लेंगे। फिर इसको कहूंगा कि यह पप्पी इंडियन रेलवे स्टेशन के अंदर सिर पर एक टोकरी में समोसे लेकर समोसा बेच रहा है और एक आदमी पप्पी के हाथ से एक समोसा ले रहा है। फिर देखो कुछ देर में Google एi स्टूडियो ने आपके लिए कितना बढ़िया इमेज क्रिएट करके दे दिया है जैसा आप डिस्क्रिप्शन में दिए थे। फिर मैं और एक इमेज के लिए टाइप करूंगा क्रिएट अनदर इमेज वेयर द पप्पी इज क्लीनिंग द टॉयलेट विथ अ ब्रश। और जिसका रिजल्ट मुझे कुछ ऐसा मिला। सारे के सारे इमेजेस बहुत हाई क्वालिटी हैं और यही सेम इमेज जनरेशन आप Google की तरफ से रिसेंटली लॉन्च हुए Nano बनाना Pro से भी कर सकते हो। इसके लिए हम यह ऐप ओपन कर लेंगे। यह jे ऐप आपको Play Store में मिल जाएगा। वहां से डाउनलोड कर लेना। अगर आप पहली बार ओपन कर रहे हो तो साइन अप या लॉग इन का प्रोसेस कंप्लीट कर लेना। जेमिनाई ओपन होने के बाद आपको यह nano बनाना Pro का एक नोटिफिकेशन मिलेगा। यहां हम ट्राई नाउ वाले ऑप्शन पर क्लिक करेंगे। फिर नया इंटरफ़ेस ओपन होगा। ओपन होने के बाद हम क्रिएट इमेज वाले ऑप्शन पर क्लिक करेंगे। फिर नीचे यह थिंकिंग वाली ऑप्शन पर क्लिक करके हम यहां थिंकिंग विद 3 Pro इस ऑप्शन को सेलेक्ट कर लेंगे। अब हम इस प्लस आइकन पर क्लिक करके वो कैरेक्टर सेलेक्ट कर लेंगे। कैरेक्टर सेलेक्ट होने के बाद हम जैसा इमेज बनाना चाहते हैं, उसका एक डिस्क्रिप्शन दे देंगे। जैसे मैं यहां वही सेम समोसा बेचने वाला डिस्क्रिप्शन फिर से दूंगा और देखूंगा कि इसका रिजल्ट कैसा आता है। डिस्क्रिप्शन देने के बाद आखिर में क्रिएट द इमेज यह जरूर लिखना। और Nano बनाना Pro में हम कस्टम साइज भी दे सकते हैं। इसके लिए हम आखिर में लिखेंगे इमेज साइज शुड बी 9 टू 16 रेशियो। फिर हम जनरेट बटन पर क्लिक कर देंगे। देखो इसका रिजल्ट भी कमाल का है। इमेज की क्वालिटी भी कितनी बढ़िया है और बैकग्राउंड भी। लेकिन नैनो बनाना Pro यूज़ करके आप हर दिन सिर्फ तीन से चार इमेज ही जनरेट कर सकते हो। इससे ज्यादा इमेज जनरेशन के लिए आप मल्टीपल अकाउंट्स का इस्तेमाल कर सकते हो। और हां ऐसे ही सेम मेथड इस्तेमाल करके आप मेटा एi और ड्रीमना आई भी इमेज जनरेशन के लिए यूज कर सकते हो। सबका रिजल्ट आपको लगभग सेम ही मिलेगा। सभी टूल्स दिखाने में वीडियो बहुत लंबा हो जाएगा। इसलिए मैं यह दो टूल्स अभी के लिए स्किप कर रहा हूं। लेकिन पर्सनली मुझे Nano बनाना Pro और Dreamina AI का रिजल्ट सबसे अच्छा लगता है। लेकिन जो लोग Dreamina AI इस्तेमाल करने जा रहे हो तो आप Dreamini खोलने से पहले कोई भी एक वीpए कनेक्ट कर लेना तभी यह काम करेगा। तो ऐसे ही आप बाकी सारे इमेजेस भी जनरेट कर लेना। अब हम इन सारे इमेजेस को वीडियो में कन्वर्ट करेंगे। तो इसके लिए हम यूज करने वाले हैं एक ऐसा एआई टूल जिसका न्यू अपडेट आने के बाद यह बहुत हाई क्वालिटी और परफेक्ट वीडियो बना रहा है। जैसे आप डिस्क्रिप्शन दोगे उसी हिसाब से। और इसके न्यू फीचर्स से आप वीडियो की क्वालिटी इनक्रीस करके उसे HD में भी कन्वर्ट कर सकते हो। और इसका नाम है Gok AI. तो इसके लिए हम सबसे पहले Google ओपन करेंगे और सर्च करेंगे Gok AI और यह वाला लिंक ओपन कर लेंगे। लिंक ओपन होने के बाद आपको Gok AI के न्यू वर्जन की एक नोटिफिकेशन दिखाई देगी। हम यहां ट्राई नाउ पर क्लिक करेंगे। फिर आप यहां क्लिक करके लॉग इन वगैरह करने का जो भी प्रोसीजर है, वह कंप्लीट करके लॉग इन कर लेना। लॉग इन होने के बाद आपको यह इंटरफ़ेस दिखाई देगा। लेकिन वीडियो जनरेट करने से पहले हम कुछ सेटिंग करेंगे। इसके लिए हम ऊपर वाली तीन लाइंस पर क्लिक करेंगे। फिर नीचे हमारा यह प्रोफाइल आइकॉन पर क्लिक करेंगे। फिर यहां सेटिंग पर क्लिक करेंगे। फिर हम यहां बिहेवियर पर क्लिक करके नीचे आएंगे और यह इनेबल ऑटोमेटिक वीडियो जनरेशन को बंद कर देंगे ताकि हमारा इमेज अपलोड करते ही वीडियो जनरेट ना हो पाए और क्रेडिट खत्म ना हो पाए। क्योंकि ग्रॉक एi में आपको हर दिन की एक लिमिट मिलती है। आप यहां शायद हर दिन लगभग 15 से 20 वीडियोस जनरेट कर सकते हो। अब हम यहां से वापस आ जाएंगे और वीडियो जनरेशन करना स्टार्ट करेंगे। तो इसके लिए हम सबसे पहले क्रिएट इमेज वाले ऑप्शन पर क्लिक करेंगे। आपको यह इंटरफेस दिखाई देगा। फिर नीचे आकर हम इस आइकॉन पर क्लिक करके वह इमेज सेलेक्ट कर लेंगे जिसे हम वीडियो में कन्वर्ट करना चाहते हैं। इमेज सेलेक्ट होने के बाद अब हम जो इस वीडियो में दिखाना चाहते हैं, उसका एक छोटा सा डिस्क्रिप्शन लिखेंगे। जैसे द पप्पी इज क्लीनिंग द टॉयलेट। फिर जनरेट बटन पर क्लिक करेंगे। यह वीडियो जनरेट करने में सिर्फ 15 से 20 सेकंड का ही समय लेता है। 15 से 20 सेकंड बाद आपको कुछ ऐसा रिजल्ट मिलेगा। देखो यह वीडियो कितना परफेक्ट है और हाई क्वालिटी भी है। हर मूवमेंट कितना सही है। और इस ए टूल की एक और खास बात है कि आप इसकी क्वालिटी और भी बढ़ा सकते हो। तो उसके लिए हम यह थ्री डॉट्स पे क्लिक करेंगे और यहां अपस्केल वाली ऑप्शन पर क्लिक करेंगे। उसके बाद यह 5 से 10 सेकंड के अंदर आपके वीडियो को एचडी में कन्वर्ट कर देगा। देखो अब यहां HD दिखा रहा है और वीडियो क्वालिटी भी पहले से बहुत बेहतर हो गया है। तो अब आप ही बताओ ऐसा वीडियो वायरल नहीं होगा तो क्या होगा? अब हम यहां से इसे डाउनलोड कर लेंगे। तो सेम प्रोसेस फॉलो करके आप बाकी सारे वीडियोस भी जनरेट कर लेना। अब हम इन सारे वीडियो क्लिप्स के साथ प्रॉपर साउंड इफेक्ट्स ऐड करके एक इंगेजिंग शॉट बनाएंगे। और आज मैं वो सारे वायरल साउंड इफेक्ट्स भी रिवील करने वाला हूं जो मैं यूज करता था। एडिटिंग के लिए आप इन वीएन या capkat कुछ भी यूज कर सकते हो। अगर आपका वीडियो एडिटिंग नॉलेज बिल्कुल जीरो है तो मैं जैसे बता रहा हूं सेम टू सेम वही फॉलो करो। आपको शॉट्स बनाने लायक वीडियो एडिटिंग आ जाएगी। क्योंकि ऐसे वीडियोस की एडिटिंग बहुत ही सिंपल होती है। तो मैं एडिटिंग के लिए कैपकट ओपन कर लेता हूं। कैपकट ओपन होने के बाद हम न्यू प्रोजेक्ट पे क्लिक करेंगे। फिर हम यहां से वो सारे वीडियो क्लिप्स वन बाय वन सीरियल वाइज़ सेलेक्ट कर लेंगे। तो अब हमारे सारे वीडियो क्लिप सीरियल वाइज सेलेक्ट हो गए हैं। यहां सबसे पहले हम एस्पेक्ट रेशियो पर क्लिक करके एस्पेक्ट रेशियो को 9 टू 16 कर देंगे। अब यहां जो वाटरम्क दिखाई दे रहा है, इसे हम हाइड करेंगे। इसके लिए हम पहले उस वीडियो क्लिप पर क्लिक करेंगे और वीडियो को दो फिंगर से ज़ूम करके और थोड़ा नीचे एडजस्ट करके उस वाटरम्क को नीचे हाइड कर देंगे। और यही सेम काम हम बाकी सारे वीडियो क्लिप्स के लिए भी कर लेंगे। अब हम इन सारे वीडियो क्लिप्स का लेंथ थोड़ा छोटा करेंगे क्योंकि इन सारे वीडियो क्लिप्स का लेंथ 6 सेकंड का है। इन्हें हम 3 से 4 सेकंड के वीडियो क्लिप्स में कन्वर्ट करेंगे ताकि वीडियो ज्यादा इंगेजिंग लगे। इसके लिए हम उस वीडियो क्लिप पर क्लिक करेंगे। फिर हम नीचे स्पीड ऑप्शन पर क्लिक करेंगे। फिर इसका नॉर्मल स्पीड 1.6 या 1.7 रख देंगे। मतलब जो भी स्पीड रखने से आपका वीडियो क्लिप अच्छा दिखे वही रख लेना सिचुएशन के हिसाब से। लेकिन अगर आपका नॉर्मल वीडियो का स्पीड पहले से ही अच्छा है तो आप स्पीड बढ़ाने के बजाय वीडियो क्लिप्स को कट भी कर सकते हो। इसके लिए वीडियो क्लिप पर टच करना है और यह वाइट लाइन को उस पोजीशन पर ले जाना है जहां आप कट करना चाहते हो। फिर नीचे वाले स्प्लिट बटन पर क्लिक करना है। फिर जो भी हिस्सा आप कट करना चाहते हो उस पर क्लिक करके उसे सेलेक्ट कर लेना है और नीचे वाले डिलीट बटन पर क्लिक करना है। तो आपका वह हिस्सा डिलीट हो जाएगा। तो ऐसे ही आप वीडियो का स्पीड बढ़ाकर या उसे कट करके उसका लेंथ छोटा करके वीडियो को इंगेजिंग बना सकते हो। और यही सेम काम हम बाकी सारे वीडियो क्लिप्स के लिए भी कर लेंगे। अब हम इन वीडियो क्लिप्स के बीच में ट्रांजिशन ऐड करने वाले हैं। इसके लिए हम इन दो वीडियोस के बीच वाले वाइट आइकॉन पर क्लिक करेंगे। फिर यहां क्लासिक ऑप्शन पर क्लिक करेंगे। फिर हम ब्लैक फेड वाला ट्रांजिशन सेलेक्ट कर लेंगे। मैं जनरली इस ट्रांजिशन का लेंथ 0.3 सेकंड रखता हूं। फिर हम राइट बटन पर क्लिक करेंगे। क्लिक करके इसे सेट कर लेंगे। यही सेम ट्रांजिशन बाकी सारे वीडियो क्लिप्स के बीच में भी लगा लेना। कभी-कभी आपका यह मिक्स वाला ट्रांजिशन भी काम में आ सकता है। यह आपको एक्सपीरियंस के साथ अपने आप पता चल जाएगा कि इसे कहां यूज करना है। अब हम इन वीडियो क्लिप्स में साउंड इफेक्ट्स ऐड करने वाले हैं। लेकिन उससे पहले अगर आप groi से वीडियोस जनरेट किए हो तो इन सारे वीडियो क्लिप्स में पहले से ही कुछ साउंड इफेक्ट्स होंगे जो हमारे किसी काम के नहीं है। तो उन्हें ऑफ करने के लिए हम उस वीडियो क्लिप पे क्लिक करेंगे और नीचे जाकर वॉल्यूम ऑप्शन पे क्लिक करके उसका वॉल्यूम ऑफ कर देंगे। अब हम मैनुअली साउंड इफेक्ट्स ऐड करने वाले हैं। इसके लिए हम इस ऑडियो वाले ऑप्शन पर क्लिक करेंगे। फिर साउंड पर क्लिक करेंगे। फिर फाइल में जाकर डिवाइस पर क्लिक करेंगे। तो मैं क्राइंग के लिए इस्तेमाल करता हूं एंग्री बेबी क्राइंग यह वाला साउंड जो आपको pिक्स इस वेबसाइट से मिल जाएगा। और साउंड इफेक्ट्स कैसे फाइंड करना है, इसका डिटेल ट्यूटोरियल मैं प्रीवियस वीडियो में ही दे चुका हूं। वहां जाकर एक बार जरूर चेक कर लेना। जिसमें मैंने उन सारे वेबसाइट्स के नाम बताए हैं जिनसे मैं हर तरह के साउंड इफेक्ट्स यूज़ करता हूं। अब हम साउंड इफेक्ट का वॉल्यूम वीडियो के अनुसार एडजस्ट कर लेंगे ताकि सुनने में अच्छा लगे और बाकी हिस्से को हम कट कर लेंगे। इसी तरह सेम प्रोसेस फॉलो करके बाकी सारे साउंड इफेक्ट्स भी लगा लेना। जैसे मैं लाफिंग के लिए फीमेल लाउडली लाफिंग यह वाला साउंड यूज़ करता हूं। यह भी आपको pिक्सबे से मिल जाएगा। अब हमारा वीडियो लगभग पूरा हो चुका है। अब हम ऊपर यहां क्लिक करेंगे। यहां रेजोल्यूशन को 1080 कर लेंगे और बाकी सारे ऑप्शंस को फुल कर देंगे और फिर एक्सपोर्ट बटन पर क्लिक करके इसे एक्सपोर्ट कर लेंगे। लेकिन आपका एक सवाल हो सकता है कि आपने बैकग्राउंड म्यूजिक ऐड ही नहीं किया। तो मैं बैकग्राउंड म्यूजिक हमेशा शॉट्स अपलोड करने के समय YouTube लाइब्रेरी से ऐड करता हूं। क्योंकि कॉपीराइट आने का चांस 90% न के बराबर होता है। क्योंकि YouTube इसे यूज करने के लिए ही अपनी लाइब्रेरी में देकर रखता है। और बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ शॉट्स को सही तरीके से कैसे अपलोड करना है, उसका ट्यूटोरियल मैं पहले ही इसी वीडियो में दे चुका हूं। तो, एक बार चैनल पर जाकर जरूर चेक कर लेना। पर जाने से पहले अगर यह वीडियो आपको हेल्पफुल लगे, तो एक लाइक करके जरूर जाना। मिलते हैं उसी वीडियो

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top